
हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। अवैध नशा के विरूद्ध कोटा पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी है जिसमें आरोपी चंद्रमोहन साहू उर्फ छोटू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष निवासी डाक बंगला करगी रोड कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर छ0ग0 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिसमें जप्ती शराब 48 नग देशी मदिरा प्लेन कीमती 3840 रूपये एवं 52 नग अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 6240 कुल कीमती 10080 रूपये है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कुमार (प्र.भा. पु.से.), प्र आरक्षक सनत पटेल, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, महिला आरक्षक पूर्णिमा साहू का सराहनीय योगदान है।



