ब्राम्हण समाज द्वारा लगाया गया गया रक्तदान शिविर…

हरियर एक्सप्रेस, अकलतरा। भगवान परशुराम की प्राकट्य दिवस पर ब्राह्मण समाज व वेल विशर फाउंडेशन द्वारा रामकुटी मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया गया। समाज के वरिष्ठ विप्र जनों द्वारा सर्वप्रथम भगवान परशुराम के प्रतिमा की पूजा अर्चना कर शिविर का आरंभ किया गया ब्राम्हण समाज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा रक्तदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के साथ साथ पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चो द्वारा आकर्षक पेंटिग बनाई गई। रक्तदान में रक्तवीरो को प्रशस्ति पत्र व यातायात जागरूकता हेतु हेलमेट दे कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लखन शर्मा, विनोद द्विवेदी, प्रशांत शर्मा, मयंक व्यास, चंदन शर्मा, ज्ञानेश्वर तिवारी, निशांत शर्मा, प्रेम प्रकाश पांडे, गगन गुरुद्वान, शरद शर्मा, कपिल पाण्डेय, चिराग शर्मा, राज पांडे, अजय शर्मा, सूर्यकांत शर्मा,संजय शर्मा, पवन शर्मा, अल्का शर्मा, स्वाति शर्मा, आशा लावनिया, शाबी पुरोहित ,श्रीमती आरती शर्मा, संध्या शर्मा, शारदा शर्मा, ज्योति शर्मा, रिंकी शर्मा, संगीता चतुर्वेदी व समाज के महिला समिति व वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह सचिव चिराग शर्मा उपस्थित थे।



