March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

चिकन सेंटर के कर्मचारी की हत्या का आरोपी सुनील चौहान गिरफ्तार…

चिकन सेंटर के कर्मचारी की हत्या का आरोपी सुनील चौहान गिरफ्तार…

थाना- तेलीबांधा, अप.क- 227/25

घास- 296.115(2) 351(2) बी.एन.एस जोडने धारा 100 बी.एन.एस एवं धारा 103(1)बी.एन.एस

घटना दिनांक 21.04.2025 के 13:00 बजे

नाम आरोपी-

सुनील चौहान पिता बलिराम चौहान उम्र 28 वर्ष सा पार्वती नगर थाना खम्हारडीह।

गिरफ्तार दिनांक 26.04.2025

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राथी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 20.04.2025 को प्रार्थी के मुर्गे की दुकान में करीबन 01:45 बजे खम्हारडीड निवासी सुनील चौहान मुर्गा लेने आया जिसे मुर्गा तौलकर दिये जाने के बाद सुनील चौहान से पैसा मांगे जाने पर पैसा दे दिया हूँ कहकर बहस करने लगा। बहस करते हुए चार्जर पर लगे मोबाईल को रख लिया जिसे नरेश कुमार धीवर के द्वारा देखने पर सुनील चौहान से मोबाईल वापस मांगा गया, तो नरेश धीवर को मां बहन की गाली गलौज देते हुए एक थप्पड़ मारकर धकेलते हुए दुकान के बाहर सीढ़ी में जोर से पटक दिया, जिससे नरेश कुमार घीवर सिर के बल गिरने से उसके सिर में गम्भीर चोट आई और खून बहने लगा जिसे उपचार हेतु माँ शारदा नर्सिंग होम तेलीबांधा ले जाया गया जहां, नरेश कुमार को कोमा में चले जाना बताये जाने पर मेकाहारा ले जाया गया, और वहाँ से डीके एस अस्पताल रायपुर रिफर किया गया, जहाँ उसका उपचार जारी होने से प्रार्थी के द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कराये जाने पर धारा 296,115 (2) 351 (2) बी. एन. एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा विवेचना दौरान प्राथी एवं गवाह के बयान में नरेश कुमार धीवर को आरोपी सुनील चौहान द्वारा जान से मारने की नियत से सिर के बल सीढ़ी के नीचे पटकने से नरेश कुमार धीवर को सिर में आए गम्भीर चोट के कारण कोमा में होना बताया जाने पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में धारा 109 बी. एन. एस. जोडी गई। प्रकरण के आहत के गम्भीर अवस्था में डी. के. एस. सुपर स्पेशलिटी रायपुर में उपचार के दौरान दिनांक 22.04.2025 को मृत होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना में नम्बरी मर्ग क्र. 23/25 कायम कर शव का पी.एम कराया गया, एवं प्रकरण में धारा 103 (1) बी.एन.एस. जोडी गई। प्रकरण की विवेचना दौरान आरापी सुनील चौहान पिता बलिराम चौहान उम्र 28 वर्ष सा. पार्वती नगर कंचना फाटक के पास थाना खम्हारडीह रायपुर को दिनाक 26.04.2025 को गिर कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews