
हरियर एक्सप्रेस, दुर्ग। पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा करते हुए लाखों के जेवरात समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा 7.85 लाख रुपये के सोने-चांदी की चोरी के आरोपी संतोष दुलानी को गिरफ्तार किया और 740.33 ग्राम चांदी व 326.986 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए गए।
