April 11, 2025

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

शाही रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम संपन्न, सर्व धर्म व समाज के प्रमुख हुए शामिल, नन्हे बच्चों को किया गया सम्मानित…

शाही रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम संपन्न, सर्व धर्म व समाज के प्रमुख हुए शामिल, नन्हे बच्चों को किया गया सम्मानित…

नवेद खान, रायपुर। हर साल की तरह इस साल भी मुस्लिम समाज द्वारा रमज़ान शरीफ के मुबारक मौके पर राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में हज़ारों रोज़ेदारों के साथ साथ सभी राजनीतिक दलों के नेतागण व सभी धर्मों व समाज जैसे ब्राह्मण समाज, साहू समाज, सिख समाज, क्रिश्चियन समाज, सतनामी समाज, सिंधी समाज, जैन समाज प्रमुख शामिल हुए। मगरिब की नमाज़ मौलाना अब्दुल रज्जाक सा. ने पढ़ाई बाद नमाज़ देश व प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई।

हुसैनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफ़ी, संरक्षक नईम अशरफी रिज़वी, विकास बजाज, शेख अमीन, डॉ नेहाल खान, एजाज़ कुरैशी, नवेद अशरफ, जफर इकबाल, मो आमिर खान ने आय हुए अतिथियों का स्वागत किया। शेख हाफिजुद्दीन, अब्दुल रऊफ ने बताया कि इस इफ्तार पार्टी में पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव बाबा, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीश गांधी, मखमूर इकबाल खान, नजमा अजीम, राजेश जोन पॉल, सुरेश मसीह, सरदार निरंजन खनूजा आदि शामिल हुए।

नन्हे रोज़ेदारों को किया गया सम्मानित…

इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चे जो इतनी गर्मी में भी पहली बार रोज़ा रख रहे है उन बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित कर मुसल्ला, तस्वीह दिया गया।

इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने सभी धर्म व समाज के प्रमुखों को पहले ही न्योता दिया जा चुका था इसलिए गंगा जमुनी तहज़ीब को कायम रखते हुए सभी धर्म व समाज प्रमुख इसमें शामिल हुए और हज़ारों रोज़ेदारों के साथ बैठ कर स्वल्पाहार कर एकता व भाईचारे का संदेश आम किया। वहीं रायपुर शहर अध्यक्ष सूफी अवैश, एहतेशाम हुसैन, रिजवान अहमद, मंसूर बेग ने इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने वाले सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews