
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। दिनांक 03.03.2025 को थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा बंधवा तालाब के पास गोंदवारा में हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी भरत दुर्गा पिता बसंत दुर्गा उम्र 20 वर्ष निवासी RVH कॉलोनी छोटापारा खमतराई को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 236/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी को चाकू के संबंध पूछताछ करने पर ऑनलाइन मंगाना बताये है, सबंधित कंपनी को आरोपी को चाकू दिये जाने के सबन्ध में नोटिस भेजा गया है कंपनी के विरुद्ध पृथक से कार्यवाही की जा रही है।




