April 18, 2025

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

नगर पंचायत थानखम्हरिया में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिता चंदन अग्रवाल एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न…

नगर पंचायत थानखम्हरिया में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिता चंदन अग्रवाल एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न…

हरियर एक्सप्रेस, बेमेतरा। नगर पंचायत थानखम्हरिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को नगर पंचायत के पास पुरुषोत्तम नगर में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस समारोह में नगर की जनता, गणमान्य नागरिकों और राजनीतिक हस्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखी गई।

समारोह में अनुविभागीय अधिकारी धनीराम रात्रे ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता चंदन अग्रवाल सहित 15 पार्षदों को शपथ दिलाया। इस चुनाव में भाजपा के 10, कांग्रेस के 4 एवं 1 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी विजयी हुए, जिन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।

इस विशेष अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं समारोह की अध्यक्षता साजा विधायक ईश्वर साहू ने की। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, चुनाव प्रभारी दयावंत बांधे, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, मंडल अध्यक्ष केशव पटेल, राजेश ठाकुर, चंदन अग्रवाल, भाजपा नेता एवं युवा समाजसेवी बसंत अग्रवाल, आशीष राज सिंघानिया, हरिशंकर टावरी, मूलचंद शर्मा, नवीन जैन सहित अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस भव्य समारोह को लोकगायिका छाया चंद्राकर कृत ‘लोकछाया’ की शानदार प्रस्तुति ने और भी यादगार बना दिया। उनकी लोकधुनों पर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध होकर झूम उठा। उनके गीतों ने आयोजन में उत्साह और उल्लास का संचार किया।

नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता चंदन अग्रवाल ने नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह जीत पूरे नगर की जनता की है। मैं अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से नगर के विकास और जनहित के लिए कार्य करूंगी। नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी।

युवा समाजसेवी चंदन अग्रवाल ने कहा, आज का दिन नगर पंचायत थानखम्हरिया के लिए ऐतिहासिक है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के नेतृत्व में नगर विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा। हम सब मिलकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस समारोह में नगरवासियों का उत्साह देखते ही बनता था। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने नगर के विकास में सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि जनता अपने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से आशान्वित है और उनके नेतृत्व में एक नए युग की शुरुआत के लिए तत्पर है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीस अग्रवाल, चेतन सिन्हा, रुद्रेश अग्रवाल, जितेंद्र सिन्हा, साकेत सिंघानिया, लाला अग्रवाल, दीपक बंसल, जीवेश अग्रवाल, प्रतीक सिंघानिया, अतुल सिंघानिया, राजा साहू, सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन ढाल सिंह राजपूत ने किया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews