March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

अश्लील गाली गलौज हाथापाई मारपीट करते हुये, बंधक बनाकर, चाकू की नोक पर डरा धमकाकर, लाखों रुपए की फिरौती मांग कर, लूट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार…

अश्लील गाली गलौज हाथापाई मारपीट करते हुये, बंधक बनाकर, चाकू की नोक पर डरा धमकाकर, लाखों रुपए की फिरौती मांग कर, लूट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार…

थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर छ0ग0

अपराध क्रमांक – 58/2025 धारा 127(2), 296, 115(2), 140(3), 309(6) बी0एन0एस0, 25, 27 आम्र्स एक्ट

दिनांक 09.02.2025

ट्रक ड्राईवर को बंधक बनाकर मोबाईल और 3000/रू लूटने वाले 03 युवक गिरफ्तार

छोड़ने के एवज में मांग रहे थे 03 लाख रूपये की फिरौती

आरोपियो से लूट के मोबाईल ओप्पो कंपनी का और नगदी रकम 3000/रू किया गया बरामद

घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 डीए 8055 व बटनदार चाकू भी किया गया जप्त।

नाम पता आरोपी – 

01- थानेश दास मानिकपुरी उर्फ पप्पू पिता श्री संतोष दास मानिकपुरी उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 18 शिक्षक कालोनी तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0

02- अमन शर्मा पिता श्री संतोष शर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 18 शिक्षक कालोनी तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0

03- घनश्याम उर्फ पंकज सिंह राजपूत पिता पुनीत सिंह राजपूत उम्र 23 साल साकिन वार्ड क्र0 15 वेयर हाउस के पीछे नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0

Hariyar Express News 

रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 08.02.2025 को रात्रि में ट्रक क्रमांक सी जी 04 एल सी 9499 का चालक प्रार्थी लालचंद पासवानी अपनी ट्रक को लेकर सालासर रोड लाईन्स जा रहा था कि रात्रि करीब 11ः15 बजे स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 डीए 8055 में सवार तीन युवक ट्रक चालक को लूटने की योजना बनाकर स्वयं उसकी ट्रक को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने का आरोप लगाकर ट्रक चालक को ज बरदस्ती रूकवाकर अश्लील गाली गलौज हाथापाई मारपीट करते हुये बंधक बनाकर अपनी कार में बैठाकर ग्राम कोटा मैदान में ले जाकर चाकू दिखाकर डरा धमकाकर छोडने के एवज में 03 लाख रूपये की फिरौती की मांग करते हुये जबरन ट्रक चालक से उसका मोबाईल और नगदी रकम 3000/रू और उसके दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस को लूटपाट कर भाग गये कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर पतासाजी दौरान आज दिनांक 09.02.2025 को स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 डीए 8055 में आरोपी थानेश दास मानिकपुरी अपने साथी आरोपी अमन शर्मा एवं पंकज राजपूत के साथ मिलने पर उन्हें पकडकर हिरासत में लिया गया। तीनो आरोपियो से पूछताछ करने पर साथ मिलकर ट्रक चालक के साथ मारपीट, लूटपाट करना स्वीकार किये। आरोपियो से घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 डीए 8055, लूट का मोबाईल और लूट की रकम 3000/रू जप्त कर आरोपियो को ज्यूडिशियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही श्रीमान् उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय लाल उमेंद सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय(विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा आरोपियो को शीघ्र पकड़ने के दिये गये निर्देश के परिपालन में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा एवं उप निरीक्षक विकास देशमुख, सउनि शिवशंकर तिवारी, प्र0आर0 636 राजेश सिकरवार, आरक्षक 2148 किशोर शर्मा एवं पेट्रोलिंग स्टाफ के द्वारा तत्परतापूर्वक कार्य करते हुये अपराध कायमी के महज कुछ ही घण्टे के भीतर आरोपियो को पकड़ने में सफलता हासिल की गई है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews