थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत भोईपारा स्थित सुलभ के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करते आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।
आरोपी के कब्जे से कुल 220 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrosum-10, बिक्री रकम 18,000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/पी बी/4311 जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये किया गया है जप्त।
आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 37/25 धारा 8, 21, 27(क) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 04.02.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत भोईपारा स्थित सुलभ के पास दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित किया गया। व्यक्ति से बात करने का प्रयास करने पर वह भागने लगा, जिसे टीम के सदस्यों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शशांक पाण्डेय उर्फ सेम निवासी रायपुरा डी.डी.नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके एक्टिवा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrosum-10 रखा होना पाया गया। शशांक पाण्डेय उर्फ सेम से उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी शशांक पाण्डेय उर्फ सेम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 220 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrosum-10 बिक्री रकम 18,000 रूपये तथा घटना मंे प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/पी बी/4311 जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 37/25 धारा 8, 21, 27(क) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी – शशांक पाण्डेय उर्फ सेम पिता स्व0 मनीष पाण्डेय उम्र 28 साल निवासी सत्यम विहार कालोनी रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार थाना प्रभारी आजाद चौक, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेंद्र कुमार यादव, आर. महिपाल सिंह, किसलय मिश्रा एवं विकाश शर्मा तथा थाना आजाद चौक से उपनिरीक्षक मेंजस लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।



