March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

चोरी का सामान को बेचने रायपुर आया संदिग्ध ओमप्रकाश मानिकपुरी गिरफ्तार…

चोरी का सामान को बेचने रायपुर आया संदिग्ध ओमप्रकाश मानिकपुरी गिरफ्तार…

थाना मौदहापारा जिला रायपुर

इस्तगासा क्रमांक 1/2025 

धारा 35(1+4) BNSS 

नाम आरोपी- ओमप्रकाश मानिकपुरी थाना बाती मोगरा के पीछे थाना बाकी मोगरा जिला कोरबा।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण मे अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस को एक कोरबा के शातिर चोर को पकड़ने में सफलता मिली है।

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन हमराह स्टाफ के पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमता फिरता हुआ दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ने पर अपना नाम ओमप्रकाश मानिकपुरी बताया जिससे पूछताछ करने पर बताया कि वह थाना कुसमुंडा कोरबा क्षेत्र में चोरी कर चोरी का सामान को बेचने के लिए रायपुर आया था, आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सोने का नेकलेस 01 नग सोने का झुमका 01जोड़ी सोने की बाली 01 जोड़ी सोने का आर्टिफिशियल अंगूठी 01नग सोने का मांग टीका 01नग सोने का लॉकेट माला जिसमें 08 नग मोती लगा है चांदी का पायल 07 नग चांदी का सिंदूर रखने का डिब्बा 01नग चांदी का दिया 02 नग चांदी का बिछिया 02 जोड़ी चांदी का चम्मच 02 नग चांदी का कटोरी दोनों चांदी का चूड़ी बच्चों का 5 जोड़ी चांदी का चाबी गुच्छा 02 चांदी का सिक्का 01 नग ₹207 का सिक्का तथा चोरी के पैसों से खरीदे गए 01 नग oppo मोबाईल 01 नग एयर फोन 01नग स्मार्ट वॉच कुल कीमती 1.50 लाख का सामान बरामद हुआ, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कार्यवाही कर पृथक से इस्तगासा न्यायालय पेश किया जाता है।

प्रकरण के संबंध में थाना कुसमुंडा को सूचना दिया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews