March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

गौकशी के मामले में आजाद चौक पुलिस द्वारा एक और आरोपी मेहंदी रजा को किया गया गिरफ्तार…

गौकशी के मामले में आजाद चौक पुलिस द्वारा एक और आरोपी मेहंदी रजा को किया गया गिरफ्तार…

गौकशी के अपराध में 09 आरोपियो की जा चुकी है, गिरफ्तारी

अपराध में लगातार आरोपियो की गिरफ्तारी कार्यवाही जारी

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) रायपुर दौलतराम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर अमन कुमार झा (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन में थाना आजाद चौक के अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 299,325,61(2)(ए) बी0एन0एस0 एव 4,5,6,10 छ0ग0 कृषक परिरक्षण अधिनियम 2004 की विवेचना कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण विवेचना में 09 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया था, जो ज्युडिशियल रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में निरूद्ध है। प्रकरण विवेचना में अन्य संलिप्त आरोपियो की लगातार पतासाजी की जा रही है कि दिनांक 23.01.2025 फरार आरोपी मेहंदी रजा पिता आसिफ अली उम्र 38 साल पता के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर उसे पकड़ा गया तथा गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews