शहर सीरतुन्नबी कमेटी की मेम्बरशिप प्रक्रीया का प्रारंभ…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। शहर सीरतुन्नबी कमेटी फाउण्डर मेम्बरान द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कमेटी की मेम्बरशिप प्रक्रीया 20 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो रही है जिसमे नए मेम्बर बनाए जाएगें एवं पूराने मेम्बरों का रिनिवल किया जाएगा। जो मेम्बर बनने के इच्छुक है वह सीरत कमेटी की ऑफिस मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन बैजनाथपारा रायपुर मे दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक मेम्बरशिप फार्म प्राप्त कर सकते है। मेम्बरशिप फार्म प्राप्त करने की अंतिम तिथी 08 फरवरी 2025 तक है एवं फार्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथी 13 फरवरी 2025 है।



