रायपुर कोर्ट के अधिवक्ताओं में आक्रोश…क्लिक कर जाने वजह…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर कोर्ट के अधिवक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। अभी कोर्ट में गहमागहमी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक जिस आरोपी को पुलिस आज कोर्ट में पेश करने पहुंची है। उस पर वकील पर हमला करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने केस लड़ने का विरोध वकील से किया। जिस पर वकील ने मना किया तो आरोपी ने घर में घुसकर हमला किया। इस वारदात के बाद वकीलों में भारी आक्रोश है। स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही आरोपी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ताकि आरोपी को सकुशल कोर्ट से निकाला जा सके।



