कोर्ट परिसर से दो विचाराधीन कैदी फरार, पुलिस में हड़कंप…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सेंट्रल जेल में बंद दो विचाराधीन कैदियों के कोर्ट परिसर से फरार होने का मामला सामने आया है। दोनों कैदियों को पेशी के लिए अदालत लाया गया था, लेकिन सुनवाई से पहले ही वे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकले।



