उर्वरकों, खाद, बीज के लिए कांग्रेस करेगी आंदोलन, 25 जून से 30 जून तक सोसायटी दफ्तरों में होगा प्रदर्शन…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि खाद, बीज, उर्वरक विशेषकर डी.ए.पी. और एनपीके की कमी पूरे प्रदेश में संकट है, सरकार ध्यान नहीं दे रही। सरकार जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ रही है,



