March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

अवैध रूप से शराब का परिवहन करते आरोपी नंद कुमार धीवर गिरफ्तार…

अवैध रूप से शराब का परिवहन करते आरोपी नंद कुमार धीवर गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स तथा आबाकरी एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 07.01.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम चंदखुरी बस्ती पास दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा कहीं जाने के फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल द्वारा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नंद कुमार धीवर निवासी मंदिर हसौद रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में नंद कुमार धीवर से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा टीम के सदस्यों को किसी प्रकार को काई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर गुमराह किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी नंद कुमार धीवर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब कुल 32 पौवा एवं घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन सीजी/04/एलके/9141 जुमला कीमती लगभग 45,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 11/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – नंद कुमार धीवर पिता दुकालु राम धीवर उम्र 34 साल निवासी चंदखुरी बस्ती मिलन चौक थाना मंदिर हसौद रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews