
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। दिनांक 06.01.2025 को थाना खमतराई पुलिस टीम को मुखबीर द्वारा जानकारी प्राप्त हुए की थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत बंजारी मंदिर के सामने एक व्यक्ति अपने पास 01 धारदार चाकू रखा है आम लोगो को डरा धमका रहा है । जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जो अपना नाम गोलू राजपूत पिता गणेश राजपूत उम्र 34 साल पता सुभाष चौक बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर का रहना बताया। जिसे समक्ष गवाह के गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप में रखें 01 नग धारदार लोहे चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 12/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – गोलू राजपूत पिता गणेश राजपूत उम्र 34 साल पता सुभाष चौक बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर।



