सावित्री बाई फुले की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम विजयी बनी राजनांदगांव की श्रुति मेश्राम…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती के अवसर पर सामाजिक संस्था यूनिटी फॉर सोशल जस्टिस के द्वारा आज स्थान वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस रायपुर में भाषण प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें भाषण का विषय ” मनु संहिता बनाम भारत का संविधान : महिलाओं के सशक्तिकरण के संदर्भ में एक तुलनात्मक विश्लेषण “है जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को क्रमशः 3 हजार, 2 हजार एवं 1 हजार रुपए की नगद राशि तथा सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को सहभागिता का प्रमाण पत्र व पाठ्य सामग्री दिया गया।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो कर दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें प्रतिभागियों ने अपना अपना मत रखा। प्रतियोगिता में प्रथम विजयी के रूप में राजनांदगांव से प्रतियोगिता में भाग लेने आई कुमारी श्रुति मेश्राम हुई तथा द्वितीय एवं तृतीय विजयी के रूप में क्रमशः एडवोकेट मुस्कान भदौरिया एवं एडवोकेट मधु मार्कण्डेय बनी ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री महादेव कावरे, आई ए एस, संभाग आयुक्त, रायपुर संभाग , विशिष्ट अतिथि श्री सैमुएल ग्वाल, आई टी एस, सेवा निवृत जी एम, बी एस एन एल, श्री लिंगराज लूहा, ए जी एम, पंजाब नेशनल बैंक, डॉ बेनुधर रौतिया, जूरी हेड के रूप में पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्व विद्यालय के सहायक अध्यापक विधि संकाय, जूरी सदस्य श्रीमती जूही मरोथीया, सहायक प्राध्यापक, राजेंद्र कुमार जांगड़े, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट श्रीमती अमृता दीक्षित, श्रीमती प्रमिला मेश्राम, श्रीमती प्रियंवदा सोना आदि उपस्थिति थे।

कार्यक्रम का अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ जन्मेजय सोना ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन संस्था के सदस्य प्रशांत बाग, मुस्कान, आनंद मेश्राम, अनन्या , अर्जुन,मुस्कान, अलीम, सत्य निहाल, हेमंत ने किए।




