March 9, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

लड़ाई झगड़ा, मारपीट के मामले में आदतन बदमाश अमर बाघ गिरफ्तार…

लड़ाई झगड़ा, मारपीट के मामले में आदतन बदमाश अमर बाघ गिरफ्तार…

आरोपी घटना दिनांक से था लगातार फरार। 

आरोपी अमर बाघ पूर्व में लड़ाई झगड़ा, आर्म्स एक्ट एवं अन्य अपराधों में रह चुका है जेल में निरूद्ध। 

आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 571/2024 धारा 296,115(2),351(2),118(1) बी.एन.एस. एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् की गई है कार्यवाही।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 02.11.2024 को प्रार्थी मच्छी ताण्डी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपने मां के घर नाश्ता करने के लिये आ रहा था तभी रास्ते में बुढ़ी माता मंदिर के पास अमर बाघ व उसके दोस्त के द्वारा पुरानी बातों को लेकर बात बहस करने लगे। जिन्हें मना करने अश्लील गलौच कर, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर अमर बाघ के द्वारा अपने पास रखे चाकू से मारकर चोट पहुचाया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 571/2024 धारा 296,115(2),351(2),118(1) बी.एन.एस. एवं 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी अमर बाघ घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम मुखबीर के सूचना के आधार पर आरोपी अमर बाघ को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना को अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी अमर बाघ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 नग बटनदार चाकू जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी की पता तलाश विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-

अमर बाघ पिता प्रेम बाघ उर्फ प्रेमपाल बाघ उम्र 22 साल सा0 रावणपुतला के पास 

आर्य समाज के सामने डॉ. राजेन्द्र नगर रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews