
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 18 दिसंबर 2024 को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संदर्भ में दिये गये आपत्तिजनक बयान की घोर निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में दिनांक 19 दिसंबर 2024 को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किये जाने का निर्णय लिया है।



