March 11, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

छत्तीसगढ़ के छात्रों का भविष्य टॉयलेट में, दोषियों पर कार्यवाही के बजाय मंत्री जी कह रहे वीडियो वायरल करने वाले पर होगी कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ के छात्रों का भविष्य टॉयलेट में, दोषियों पर कार्यवाही के बजाय मंत्री जी कह रहे वीडियो वायरल करने वाले पर होगी कार्रवाई…

हरियर एक्सप्रेस, सुकमा। जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने प्रेस नोट जारी कर नारायणपुर विधानसभा के विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है। कवासी ने अपने प्रेस नोट में कहा है कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर के नारायणपुर जिले में एक तस्वीर सामने आई है जो की मन को बेहद विचलित करने वाली है। मंत्री केदार कश्यप के विधानसभा क्षेत्र में विकास की दयनीय स्थिति को देखकर मेरा मन बेहद दुखी है क्योंकि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बच्चे टॉयलेट में रहकर पढ़ने को मजबूर है जो कि शासन के सुशासन पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगता है। विष्णु के सुशासन में टॉयलेट में रहकर बच्चे अपना भविष्य गढ़ रहे हैं क्या ऐसे ही नवा छत्तीसगढ़ की कल्पना आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु साय ने किया है?

इस घटना को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक इस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मामले पर त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को सजा देने के बजाय केदार यह बयान दे रहे हैं कि जिन पत्रकारों ने आश्रम में वीडियोग्राफी करके इस मामला को उजागर किया उन पर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री केदार कश्यप के बयान से यह साफ समझ में आता है कि मंत्री जी यह मामला दबाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं और मामला को उजागर करने वाले पत्रकारों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात के लिए केदार को पत्रकारों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि पत्रकार हमारे देश का चौथा स्तंभ है अगर ये वीडियोग्राफी नहीं करते तो मामला जनता के बीच नहीं आता और बच्चे जो आने वाले कल का भविष्य है उन्हें इसी तरह टॉयलेट में रहकर न जाने कब तक शिक्षा पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता जो उनका मूलभूत अधिकार है। कवासी ने आगे कहा कि उल्टे सीधे बयानबाजी से नवा छत्तीसगढ़ नहीं बनेगा अगर उनसे अपना विधानसभा क्षेत्र संभल नहीं रहा तो अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews