March 12, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन के 100 साल पूरे होने पर जश्ने सद साला कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न…

मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन के 100 साल पूरे होने पर जश्ने सद साला कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी के मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन कि स्थापना स्वतंत्रता सेनानी मोहसिने मिल्लत मौलाना हामिद अली फारूकी अलैहिरहमा ने 1924 में रखी थी अब 2024 में 100 साल पूरे हो गए जिसकी खुशी में जश्ने सद साला मनाया गया।

30 नवंबर 2024 को परचम कुशाई काजी शहर मुफ्ती मौलाना मोहम्मद अली फारुकी, अल्लामा तौसीफ राजा खान बरेली शरीफ, मौलाना एहतेशाम अली फारूकी मिस्बाही, मुफ्ती आरिफ अली फारूकी के हाथों से हुई फिर दरबार मोहसिन मिल्लत में चादर पेश कि गई।

30 नवंबर रात 10 बजे ऑल इंडिया नातिया मुशायरा सीरत मैदान में हुआ। जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर शायर जीशान मथुरावी, फैजान मुजाहिद, सागर जियाई व इंटरनेशनल नात खां अहमद रज़ा नूरी मियां मुंबई, डॉ ज़हीरुदीन रहबर ने अपना कलाम पेश किया।

1 दिसंबर 2024 को दोपहर 2 बजे सिटी स्टार होटल में नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। 

जिसमें अल्लामा तौसीफ रज़ा खां बरेली शरीफ, दिल्ली से दरगाह महबूबे इलाही से हजरत मूसा निजामी साहब व जामिया हमदर्द दिल्ली के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अहमद नईमी, जामिया हजरत निजामुद्दीन के डायरेक्टर महमूद गाजी दिल्ली, मुफ्ती रोशन अजहरी झारखंड, कारी सदाकत जमशेदपुर, मुफ्ती शरीफ अजहरी रोहनाही, मुफ्ती शहनवाज अजहरी मानिकपुर, मौलाना एहतेशाम अली फारूकी मिस्बाही रायपुर, मौलाना आरिफ अली फारूकी रायपुर ने मौलाना हामिद अली फारूकी अलैहिरहमा की जिंदगी और मदरसे कि ख़िदमात में प्रकाश डाला।

उसी रात 10 बजे सीरत मैदान में उलेमा ए केराम की तकरीर हुई जिसमें जिसमें कारी शमीम साहब साउथ अफ्रीका, किछौछा शरीफ से सैय्यद नूरानी मियां और बरेली शरीफ से अल्लामा तौसीफ मियां और मकनपुर से मुफ्ती शाहनवाज आलम अजहरी साहब ने अपना बयान दिया।

उसके बाद कमेटी के लोगों ने ऑल इंडिया थीसिस कंपटीशन रखा था जिसमें आए हुए थीसिस में से टॉप 3 को इनाम दिया गया।

पहला इनाम मो. अमन ओवैसी 11,786/– जमीअतुल मदीना फैजान मखदूम लाहौरी मोडासा (गुजरात)

दूसरा इनाम मो. शाहिद रज़ा नोमानी 7100/– अल जमीअतुल अशरफियां मुबारकपुर (यु पी)

तीसरा इनाम मो. बरकत अली बरकाती 5786/– जामिया एहसानुल बरकात मरहरा शरीफ (यु पी)

दस्तार बंदी..

प्रोग्राम के आखिर में इस मदरसे से 100 साल में जितने भी बच्चे पढ़ कर निकले हैं उनको क़ाज़ी ए शहर मुफ्ती मो अली फारूकी साहब के हाथों से दस्तार और सर्टिफिकेट से नवाजा गया।

इस सभी मौके पर कमेटी के सदर बदरुद्दीन खोखर, महापौर एजाज ढ़ेबर, इंजिनियर मखमूर इकबाल, कन्वेनर मास्टर इकबाल शरीफ, चीफ ऑर्गेनाइजर डॉ मुजाहिद अली फारुकी, चीफ एडवाइजर डॉ सैयद अतिकुर रहमान, प्रोग्राम इंचार्ज मौलाना अशरफ अली फारूकी, निगरा मौलाना आबाद अली फारूकी, सूफी इलयास चिश्ती, फैजान कुरैशी, अब्दुल वाहिद, डॉ ऐनुल हक कुरैशी मौजूद थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews