March 12, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

थाना तेलीबांधा क्षेत्र में लूट करने वाले 02 आरोपी सहित 01 ज्वेलर्स गिरफ्तार…

थाना तेलीबांधा क्षेत्र में लूट करने वाले 02 आरोपी सहित 01 ज्वेलर्स गिरफ्तार…

अप.कः 790/24

धारा 309(2),317.(2)3 (5) बीएन एस
> आरोपियों के द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्र में दिनांक 02.12.24 को युवक ने अपने परिचित बुजुर्ग व्यक्ति से की थी लूट
> प्रकरण में लूट करने वाले 02 आरोपी सहित लूट की माल को खरीदने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार
> आरोपी के कब्जे से लूट की नगदी रकम 1200 रूपये तथा 02 नग अंगुठी कीमती 40 हजार रूपये व घटना में प्रयुक्त स्कूटी क सी. जी. 08 ए यु 1820 जप्त
नाम आरोपी –
01. मुकेश वर्मा उर्फ मुक्कु पिता आनंद वर्मा उम्र 24 वर्ष साकिन सूरज नगर लामांडी
02. प्रदीप चौहान पिता सुबक राम चौहान उम्र 25 वर्ष साकिन सूरज नगर लाभांडी
03. प्रशांत जैन पिता मिश्री लाल जैन उम्र 36 वर्ष साकिन कृष्णा नगर वर्धमान स्कूल के पास थाना टिकरापारा गिरफतारी दिनांक 05.12.24

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 04.12.2024 को प्राथी शिशुपाल सिंह यदु निवासी बजाज कालोनी थाना न्यू राजेन्द्र नगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.12.24 को प्रार्थी अपनी स्कूटी में न्यू राजेन्द्र नगर में घूम रहा था कि आरोपी मुक्कू फोन कर प्रार्थी को उधारी की रकम वापस करने के बहाने तेलीबांधा सिग्नल के पास बुलाया और तेलीबांधा सिग्नल के पास प्रार्थी के आने पर कहा कि यहां भीडभाड़ है मैं आपके स्कूटी को चलाता हूँ कहकर ब्रम्हदेव नगर लाभांडी सुनसान जगह में लेजाकर उसे डरा धमकाकर प्रार्थी के 02 नग सोने की कीमती 40 हजार रूपये व जेब में रखे करीबन 1200 रूपये नगदी को लूट लिया तभी मुक्कू का दोस्त पीछे से स्कूटी में आया और दोनो वहां से भाग गए प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियान के विरुध्द धारा सदर के अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी मुकेश वर्मा उर्फ मुक्कू एवं प्रदीप चौहान को गिर. कर सख्ती पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम 1200 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी क सी. जी. 08 ए यु 1820 को जप्त किया गया एवं आरोपियों के द्वारा लूट की 02 नग अंगुठी को टिकरापारा निवासी ज्वेलर्स प्रशांत जैन के पास बेचना बताया आरोपियों की निशादेही पर अंगुठी खरीदने वाले ज्वेलर्स के कब्जे से लूट की 02 नग अंगुठी को बरामद कर वजाप्ता सुमार किया गया। प्रकरण में लूट करने वाले 02 आरोपी सहित ज्वेलर्स को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews