March 12, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

एक दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन, शामिल हुए हुज़ूर ताजुस्सुन्नह एवं अन्य बुद्धिजीवि वर्ग…

एक दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन, शामिल हुए हुज़ूर ताजुस्सुन्नह एवं अन्य बुद्धिजीवि वर्ग…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी के बैजनाथपारा स्थित होटल सिटी स्टार में आज एक दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें खानवाद ए आला हज़रत के चश्मों चिराग, हुज़ूर ताजुस्सुन्नह हज़रत अल्लामा मौलाना तौसीफ रज़ा खान साहब बरेलवी एवं अन्य बुद्धिजीवि वर्ग, इस्लामिक स्कॉलर्स शामिल हुए। जिसमें हुज़ूर मोहसिने मिल्लत हामिद अली फारूकी अलैहिर्रहमा के जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया।

ज्ञात हो कि 1924 में बैजनाथपारा में स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन की स्थापना की गई थी और इस साल यह मदरसा अपना 100 वर्ष पूर्ण करने वाला है। इस अवसर पर कल 30 नवम्बर ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन किया गया था जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर शायर तशरीफ लाए थे यह जलसा रात 3 बजे तक चला जिसमें सैकड़ों की संख्या में तेज ठंड होने के बावजूद लोग उपस्थित रहे और जलसा कामयाब रहा।

आज 01 दिसम्बर को भव्य कार्यक्रम हज़रत मौलाना मो. अली फारूकी साहब (काजी ए शहर) की सरपरस्ती में आयोजित किया जा रहा है। 1 दिसम्बर को रात 09 बजे ओल्मा ए केराम की तकरीर सीरत मैदान बैजनाथपारा मे होगी जिसमे हज़रत अल्लामा तौसीफ रज़ा खान साहब (बरेली शरीफ), हज़रत अल्लामा सैय्यद नूरानी मिया साहब (किछौछा शरीफ), खिताब फरमाऐंगें, साथ ही हज़रत सै. मूसा निजामी साहब (दीवान दरगाह महबूबे इलाही) नई दिल्ली, सै. अमजद चिश्ति साहब (खादिम दरगाह गरीब नवाज) अजमेर शरीफ उपस्थित रहेंगे। आज रात देर रात को मदरसा में पढ़ाई करने वाले 250 से 300 फारेगीन को सम्मानित किया जाएगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews