
हरियर एक्सप्रेस, गुण्डरदेही। वैशाली नगर के बीजेपी विधायक राकेश सेन ने तालाब के नामकरण को लेकर विरोध जता रहे युवक का जबड़ा पकड़ लिया था। इस घटनाक्रम पर कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब से बीजेपी की सरकार छत्तीसगढ़ में आई है, भाजपाई सत्ता के नशे में चूर है। सभी अहंकार में डूबे हुए हैं। इन्हें जनता और विकास से कोई मतलब नहीं है।
गुंडरदेही से कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने मीडिया से चर्चा में कहा कि तालाब के नाम बदलना उनकी कुंठित मानसिकता का प्रतीक है। किसी दूसरे के धार्मिक मान्यताओं पर ऐसा करना सही नहीं है। वो छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता को नहीं बदल सकते हैं।



