October 25, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

पैसे के लेन-देन को लेकर दो गुटो के द्वारा मारपीट कर हत्या की घटनाओं को अंजाम देने वाले दोनो पक्षों के कुल 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

पैसे के लेन-देन को लेकर दो गुटो के द्वारा मारपीट कर हत्या की घटनाओं को अंजाम देने वाले दोनो पक्षों के कुल 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

प्राथमिकी दर्ज होने के चंद घंटो के भीतर पकड़ा गया आरोपियों को

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 31.10.2024 को थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत भाठागांव महाकाल मंदिर पास बी.एस.यू.पी कॉलोनी में पैसो के लेन-देन को लेकर 02 गुटों में मारपीट तथा विवाद किया गया, जिस पर प्रथम पक्ष के प्रार्थी अक्षय द्वारा दिनांक 01.11.2024 को थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट किया कि वह अपने घर में दिवाली की पूजा कर रहा था उसी दौरान मोहल्ले में संजय यादव के हल्ला होने पर महाकाल मंदिर के पास जाकर देखा तो पाया कि उसका बड़ा भाई संजय यादव के शरीर पर किसी ने धारदार वस्तु से चोट पहुंचाया वहां उपस्थित मोहल्ले के आनू, राहलु, करण, लक्की तथा साने से पूछने पर बताया कि उन्होने ने प्रार्थी के बड़े भाई संजय यादव एवं उसके साथियों के शरीर पर डण्डा, पटिया एवं पेचकस से वार कर चोट पहंुचाया है। जिस पर प्रार्थी के भाई के अस्पताल में ईलाज के दौरान फौत होने से आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानीबस्ती में अपराध क्रमांक 462/24 धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

दूसरे पक्ष के प्रार्थी अर्जुन सिंह ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर के पास फटाका फोड़ रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के लड़के संजय, प्रदीप, अक्षय, कृष्णा, गजानन्द, सुभाष के द्वारा उसके भाई आनू एवं साथी के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर डण्डा, पटिया एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर फरार हो गये। जिसपर प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 463/24 धारा 109, 190, 191(2), 191(3) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रार्थी के भाई आनू की ईलाज के दौरान मृत्यु होने पर प्रकरण में धारा 103 बी.एन.एस जोड़ी गई है।

प्रकरणों की गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती योगेश देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थियो तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरणों संलिप्त आरोपियों के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्यवाही करते प्रकरण में आरोपी लुकेश मरावी उर्फ लक्की, बबलू सोनी उर्फ सानू, सुभाष यादव, गजानन्द मानिकपुरी एवं अक्षय यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा तथा पटिया जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण में आरोपी कृष्णा एवं प्रदीप के घायल होने के कारण वर्तमान में अस्पताल में ईलाज चल रहा है, जिनकों प्रकरण में पृथक से गिरफ्तार किया जावेगा।

प्रकरण में अन्य 02 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जावेगा।

थाना पुरानीबस्ती के अपराध क्रमांक 462/24 में गिरफ्तार आरोपी –

01 लुकश मरावी उर्फ लक्की पिता राजू मरावी उम्र 20 साल निवासी बी एस यू पी कालोनी ब्लाक नम्बर 4/3 भाठागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

02 बबलू सोनी उर्फ सानू पित्ता मेघनाथ सोनी उम्र 22 साल निवासी बी एस यू पी कालोनी ब्लाक नम्बर 8/32 भाठागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

थाना पुरानीबस्ती के अपराध क्रमांक 463/24 में गिरफ्तार आरोपी –

01 सुभाष यादव पिता स्व० धनश्याम यादव उम्र 19 साल निवासी बी एस यू पी कालोनी मकान नम्बर 11/6 भाठागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

02 गजानन्द मानिकपुरी पिता मुन्ना दास मानिकपुरी उम्र 24 साल निवासी बी एस यू पी कालोनी मकान नम्बर 9/4 मातागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

03 अक्षय यादव पिता मन्नू यादव उम्र 23 साल निवासी बी एस यू पी कालोनी मकान नम्बर 10/1 माठागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक योगेश कश्यप थाना प्रभारी पुरानी बस्ती, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, अनिल पाण्डेय, आर. भूपेन्द्र मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, हरजीत सिंह, अजय चौधरी, कमल धनगर तथा थाना पुरानी बस्ती से उनि गनेश साहू, शिशुपाल चंद्रवंशी, आर. परदेसी राम कटारे, सुनिल शुक्ला, विपिन शर्मा, दिलीप बघेल, भुवनेश्वर ठाकुर तथा पवन कन्नौजे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!