March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मिले दंतेवाड़ा नेत्र कांड के पीड़ितों से…

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मिले दंतेवाड़ा नेत्र कांड के पीड़ितों से…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दंतेवाड़ा नेत्र कांड के पीड़ितों से मिलने मेकाहारा गये वहां पर उन्होंने मरीजों के ईलाज और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। चिकित्सको ने बताया कि दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय में कुल 50 मरीजों का आपरेशन हुआ था। जिसमें ज्यादातर मरीजों के आंख में इन्फेक्शन हुआ, जिसमें से 16 मरीजों को इन्फेक्शन के ईलाज के लिये मेकाहारा लाया गया। इनमें से 12 मरीजो का फिर से ऑपरेशन हो गया है। 4 मरीजों का ऑपरेशन नहीं हुआ। इंफेक्शन के चलते रायपुर लाये सभी मरीजों की आंख की रोशनी चली गई। जिसकी वापस आने की संभावना नहीं है। लेकिन अधिकांश के आंखों की रोशनी चली गयी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण आदिवासी मरीजों की आंखों की रोशनी गयी। बिना सुविधा और समुचित दवा के मरीजों के आपरेशन का डाक्टरों का टारगेट दिया गया। जिसके कारण यह परेशानी पैदा हुई है। कांग्रेस का जांच दल भी दंतेवाड़ा जाने वाला है। जहां पर भी हम गड़बड़ी की जांच करेंगे। हम सरकार से मांग करते है कि जिन मरीजों की आंखो की रोशनी गयी है, उनका ईलाज प्रदेश के बाहर के बड़े अस्पतालो में कराया जाये तथा जीवन यापन के लिये 10 लाख रू. का मुआवजा दिया जाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews