March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

State

उद्योग मंत्री ने खैरागढ़ में छत्तीसगढ़ महतारी और स्व. देवव्रत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण…

उद्योग मंत्री ने खैरागढ़ में छत्तीसगढ़ महतारी और स्व. देवव्रत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण…

खैरागढ़ में 39.50 लाख रूपये की लागत से 4 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने खैरागढ़ के कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा और सिविल लाइन में पूर्व सांसद स्व. देवव्रत सिंह की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने खैरागढ़ शहर के अलग-अलग वार्डाे में 39.50 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 4 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन किया।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण सदैव लोगों को अपनी धरती माता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि जनमानस की आकांक्षा थी कि पूर्व सांसद स्व. श्री देवव्रत सिंह कि प्रतिमा का दशहरा पर्व से पहले अनावरण हो और हमने जनमानस की आकांक्षाओं का ख्याल रखते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोकसभा सांसद संतोष पांडे ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ को महतारी का दर्जा दिया है। आज खैरागढ़ जिला कार्यालय परिसर में बहुत विशाल और भव्य प्रतिमा का अनावरण हुआ है। उन्होंने कहा कि स्व. देवव्रत सिंह इस क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं विधायक रहे। लोगों की इच्छा थी कि उनके प्रतिमा का अनावरण जल्द से जल्द हो और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रभारी मंत्री श्री देवांगन द्वारा स्व. देवव्रत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया है।

इस अवसर पर खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव गीता घासी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, छुईखदान जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार, खैरागढ़ नगरपालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews