March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

सांसद बृजमोहन ने 24 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ…

सांसद बृजमोहन ने 24 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ…

खेलों से भी अच्छा भविष्य बना सकते हैं युवा: बृजमोहन अग्रवाल

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सांसद एवं पूर्व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को राजधानी रायपुर के जे.आर.दानी शास. कन्या उत्कृष्ट, हिन्दी माध्यम विद्यालय में 24 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

9 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 5 संभाग के 1790 प्रतिभागी और 300 कोच तथा मैनेजर हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य अतिरिक्त पाठ्येतर गतिविधियाँ भी अत्यंत आवश्यक हैं। ये न केवल शारीरिक फिटनेस में मदद करती हैं, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास, टीमवर्क, नेतृत्व कौशल और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। इन गतिविधियों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है और वे तनाव से मुक्त रहते हैं।

खेलकूद के माध्यम से अनुशासन, समर्पण और समय प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सीखी जा सकती हैं, जो जीवन में सफलता पाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि, आज समय बदल चुका है, खेलों के माध्यम से भी करियर बनाया जा सकता है। साथ ही इससे हम अपना अपने स्कूल, शहर और प्रदेश का नाम देश दुनिया में रौशन कर सकते हैं।

हाल ही में हुए ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में देश के खिलाड़ियों ने दुनिया को अपनी क्षमता दिखाई साथ ही विजेताओं को पुरुस्कार के रूप में करोड़ों रुपए भी मिले। आप सब भी खेलों के माध्यम से अपना भविष्य बना सकते हैं।

इस अवसर पर खिलाड़ियों के मार्च पास्ट किया और मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल को सलामी दी। श्री अग्रवाल ने भी गुब्बारों को हवा में छोड़कर प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की।

इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ ही पार्षद सीमा कंदोई, शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews