March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

अफीम की सप्लाय करने वाला झारखण्ड निवासी सप्लायर शेखर कुमार सिंह गिरफ्तार…

अफीम की सप्लाय करने वाला झारखण्ड निवासी सप्लायर शेखर कुमार सिंह गिरफ्तार…

दिनांक 30.08.2024 को थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत पंडरी एक्सप्रेसवे के नीचे आरोपी कुलजिंदर सिंह को प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ रंगेहाथ किया गया था गिरफ्तार।

आरोपी कुलजिंदर सिंह के कब्जे से 2.106 किलोग्राम अफीम किया गया था जप्त।

गिरफ्तार आरोपी कुलजिंदर सिंह ने पूछताछ में अफीम को झारखण्ड निवासी शेखर कुमार सिंह के पास से बताया गया था लाना।

थाना सिविल लाईन एवम एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्यवाही

प्रकरण में बैकवर्ड लिंक की पतासाजी करते हुए आरोपी शेखर कुमार सिंह को किया गया गिरफ्तार।

प्रकरण में फॉरवर्ड एवम बैकवर्ड लिंक की पाटासाजी की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी द्वारा ट्रक वाहन में अफीम सप्लाय करना है बताया गया।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग ट्रक वाहन एवं 01 नग मोबाईल फोन को किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 20,25,000/- रूपये।

आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 475/24 दर्ज कर धारा 18(बी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत् की गई है कार्यवाही।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 30.08.24 को थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत पंडरी एक्प्रेसवे के नीचे रेड कार्यवाही कर आरोपी कुलजिंदर सिंह पिता सरदार चन्नन सिंह उम्र 49 साल हालपता गुरूद्वारा के पीछे, टावर वाला मकान श्यामनगर, थाना तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे कुल 2.106 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम कीमती 32,13,340/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन मे अपराध क्रमांक 475/24 दर्ज कर धारा 18(बी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी कुलजिंदर सिंह से अफीम के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अफीम को झारखण्ड निवासी शेखर कुमार सिंह नामक व्यक्ति से लाना बताया गया था। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी शेखर कुमार सिंह की पतासाजी करते हुए आरोपी को ट्रांसपोर्ट नगर, खमतराई में ट्रक वाहन के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी शेखर कुमार सिंह द्वारा आरोपी कुलजिंदर सिंह को अफीम बिक्री करना बताने के साथ-साथ अफीम की सप्लाय ट्रक वाहन में करना बताया गया।

जिस पर आरोपी शेखर कुमार सिंह को गिरफ्तार उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रक वाहन, नगदी रकम एवं 01 नग मोबाइल फोन कीमती करीबन 20,25,000/- रूपये जप्त कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- शेखर कुमार सिंह पिता पारसनाथ सिंह उम्र 43 साल पता ग्राम पाकी, जिला पलामू, झारखण्ड।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews