March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत लोधीपारा शीतला मंदिर पास दिये थे दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम।

आरोपियान है मूलतः उड़ीसा के निवास।

आरोपियों द्वारा दोपहिया वाहन चोरी कर छिपा दिये थे रेलवे स्टेशन मोटर साईकल स्टैण्ड में।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन यामहा आर 15 क्रमांक सी जी/04/एच पी/6233 कीमती लगभग 50,000/- रूपये किया गया है जप्त।

आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 302/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कलविन्दर सिंह ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह होटल गोल्डन हेरिटेज नहरपारा में कुक का कार्य करता है। प्रार्थी ने अपनी दोपहिया वाहन यामहा आर 15 क्रमांक सी जी/04/एच पी/6233 को दिनांक 25.08.2024 को शाम करीबन 04.30 बजे लोधीपारा शीतला माता मंदिर के पास होटल मालिक के घर के सामने लॉक कर खड़ी कर अंदर चले गया था, उसके पश्चात् रूम से होटल जाने के लिए निकला तो देखा कि उसकी दोपयिहा वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी, आस-पास पता किया किन्तु पता नही चला। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 302/24 धारा 303(2) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यो द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिपत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी कुशव नाईक निवासी नहरपारा गंज की पतासाजी कर पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी जुगल खिक्खा के साथ मिलकर चोरी करना बताने के साथ-साथ दोपहिया वाहन को रेलवे मोटर साईकल स्टैण्ड में छिपाकर रखना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी जुगल खिक्खा की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन यामहा आर 15 क्रमांक सी जी/04/एच पी/6233 जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी-

01 कुशव नाईक पिता युधिष्ठिर नाईक उम्र 20 साल निवासी चौयगांव घरपाला थाना करलापडा जिला कालाहाण्डी (उडिसा) हाल पता नहर पारा थाना गंज जिला रायपुर।

02 जुगल खिक्खा पिता चंद्रमणी सिक्खा उम्र 19 साल माहिम प्रदा थाना परलापड़ा जिला कालाहाण्डी (उडिसा)।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews