March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

सीमेंट के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में धरना दिया…

सीमेंट के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में धरना दिया…

सीमेंट के दाम में 50 रू. बढ़ोत्तरी किसकी जेब में जायेगा – दीपक बैज

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सीमेंट के दाम में 50 रू. की बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में एक दिवसीय धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी रायपुर में धरने में शामिल हुये। इस अवसर पर धरने को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद लगातार सीमेंट की बढ़ोत्तरी और रेत की बढ़ोत्तरी और कालाबाजारी को लेकर आज कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जब 2000 से 2003 तक कांग्रेस की सरकार थी। जब उस समय 5 रू. में सीमेंट का रेट बढ़ा था तो भारतीय जनता पार्टी पूछती थी 5 रू. किसका टैक्स है। मुख्यमंत्री का नाम लेकर के बोलते थे, ये मुख्यमंत्री का टैक्स है क्या? भाजपा के लोग उस समय पूछते थे। आज हम पूछ रहे है कि इस सरकार में सीमेंट के दामों में 5 रू., 20 रू. 25रू. नहीं 50 रू. बढ़ाया है। विष्णुदेव साय सरकार से पूछते है कि ये कमीशन और टैक्स किसके लिये बढ़ाया है? ये कमीशन किसके लिये है? ये टैक्स किसके लिये है? क्या ये टैक्स कमीशन मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रियों के लिये है क्या? आम जनता की गाढ़ी कमाई को लिखने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूरे प्रदेश की जनता के सामने बेनकाब करने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है। प्रदेश के लगातार यहां के विधायक और सांसदो को लिखना पड़ रहा है हमने चुनाव में वादा करके आये थे नंबर एक, नंबर दो, नंबर तीन ये चीज करने का लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ है। मोदी गांरटी आज तक लागू नहीं हुआ है। ये उनके विधायक और सांसद कह रहे है। अगर उनके सरकार के लोग प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे है तो सरकार पूरी तरह से विफल पूरी तरह से फेल हो चुका है। क्योंकि ये सरकार के लोग प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे है। कांग्रेस विपक्ष में है और मजबूत विपक्ष में है। कांग्रेस सरकार जनता के हित के लिये लड़ाई करती है और सरकार की योजनाओं के लिये जो जनता के लिये वादा करके आये लेकिन उन वादा को पूरा नहीं कर डबल इंजन की सरकार ने लगातार जनता को लूटने का काम किया है। भाजपा सरकार लगातार शराब का रेट बढ़ा रही है और लगातार रोजमर्रा समान वस्तुओ का रेट बढ़ा रही है, रेत का रेट बढ़ा रही है और रेत का कालाबाजारी लगातार चल रहा है। छत्तीसगढ़ का रेत आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, झारखंड जा रहा है अवैध परिवहन और अवैध उत्खनन इतने जोरो पर है। जहां सरकार प्रतिबंध लगाने पर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार तीन गुना बढ़ चुका हैं। भाजपा सरकार कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं कर रही है। भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के योजनाओं को नाम बदलने और उन योजनाओं को बंद करने के सिवाय कुछ नहीं कर रही है। बल्कि जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। 8 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति और दूसरी तरफ सीमेंट के ठेकेदारो और उनके लोगों से मिलकर रेट फिक्स करने के बाद 50 रू. प्रति बोरी के पीछे रेट बढ़ा दिया। ये सरकार कमीशन वाली सरकार है, यह सरकार जनता को लूटने वाली सरकार है। डबल इंजन वाली भाजपा की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। डबल की इंजन की सरकार पटरी से पूरी तरह उतर चुका है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के लिये सड़क की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस गरीब जनता, मध्यम परिवार के लिये लड़ाई लड़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास या नौकरी पेशा के लोग, मध्यम परिवार के लोगो को घर बनाने के लिये सीमेंट की आवश्यकता होती है। लेकिन रेती का रेट तीन गुना बढ़ गया, सीमेंट का रेट प्रति बोरी 50 रू. बढ़ गया। लेकिन आम आदमी के लिये इतना ज्यादा महंगा हो चुका है। यह क्रोनोलाजी जनता को समझना पड़ेगा। भाजपा की सरकार आये, राज्य की सरकार या केन्द्र की सरकार आये। केन्द्र में जब भाजपा की सरकार है तो भाजपा को सीमेंट के रेट में 50 रू. बढ़ाने की आवश्यकता क्यों है? सीमेंट का उद्योग छत्तीसगढ़ में है। सीमेंट उद्योग के लिये छत्तीसगढ़ में बिजली नहीं है क्या?

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews