March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

बटन दार चाकू के साथ आरोपी मुकुल ध्रुव गिरफ्तार…

बटन दार चाकू के साथ आरोपी मुकुल ध्रुव गिरफ्तार…

थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़

अपराध क्रमांक 369/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट

नाम आरोपी= मुकुल ध्रुव पिता सुमन ध्रुव उम्र 20 वर्ष निवासी संतोषी चौक कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़

एक स्टील का बटन दार चाकू जब्त किया

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाकुबाजो के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई !

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.09.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि खो खो तालाब के पास, शिव मंदिर के पास आम जगह में मुकुल ध्रुव नाम का लड़का जिसका हुलिया प्रिंटेड छिट दार सफेद रंग का टी शर्ट जिसमें जूता का चित्र बना हुआ है तथा लोवर पहना है। अपने पास अवैध रूप से चाकू रखा है। की सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताए अनुसार लड़के को पकड़ कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध रूप से स्टील का बटन दार चाकु रखे मिला आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 369/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 12.09.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews