March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए भाजपा सरकारें प्रतिबद्ध : राहटकर

महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए भाजपा सरकारें प्रतिबद्ध : राहटकर

महिला स्व सहायता समूह के कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने मिस्ड कॉल के जरिए ली भाजपा की सदस्यता

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। महिला स्व सहायता समूह के तत्वावधान में गुरुवार को राजधानी के वृंदावन हाल में गरिमामय आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव, महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सदस्यता अभियान की प्रदेश प्रभारी विजया राहटकर विशेष रूप से उपस्थित थीं।

इस अवसर पर सुश्री राहटकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की मातृ-शक्ति ने भाजपा पर भरोसा करते हुए प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाई है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश की विष्णु देव सरकार ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित करके महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया है। महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारें प्रतिबद्ध हैं। सुश्री राहटकर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके आत्म-सम्मान की चिंता भाजपा की प्राथमिकता है। भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुश्री राहटकर ने तीजा महोत्सव कार्यक्रम में आई महिलाओं को 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल करवाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाया। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

इस कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएँ भी काफी संख्या में उपस्थित रहीं। प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सांसद रूपकुमारी चौधरी, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, चन्नी वर्मा, शहर जिला भाजपा महामंत्री सत्यम दुवा, अमर बंसल , अकबर अली, विभा राव आदि ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews