
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मुजगहन के सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार साहू हमराह आरक्षक 602 योगेश वर्मा महिला आरक्षक 1873 गायत्री खरे एवं हमराह पेट्रोलिंग स्टॉफ 2444 के मुखबीर सूचना तस्दीक पर एक आरोपी गौतम बघेल पिता पवन बघेल उम्र 26 साल साकिन सिद्धार्थ चौक थाना टिकरापारा रायपुर जो बोरियाकला भाटापारा तालाब के पास में अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिलने पर कब्जे से जप्ति 32 पौवा देशी मंदिरा मसाला शराब जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 3840 रुपए जप्त कर अपराध क्रमांक 216/2024 धारा 34(2) ख आब.एक्ट अपराध कायम किया गया न्यायिक रिमांड हेतु रायपुर न्यायालय रवाना किया गया