नया भारत उत्सव में युवाओं से सीधा संवाद करेंगे बृजमोहन अग्रवाल…
मोदी सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा है नया भारत उत्सव
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित लगेगी प्रदर्शनी
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 10 वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल गुरुवार को नया भारत उत्सव में युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन एनआईटी रायपुर में किया जाएगा।
इस अवसर पर भारत सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है।
नया भारत उत्सव के संयोजक श्री दानसिंह देवांगन ने बताया कि मोदी की के कार्यकाल के 10वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की योजनाओं से आम युवाओं को जोड़ने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है।
इसके तहत रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय शैक्षिक संस्थान एम्स, एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईएम, सिपेट समेत 100 कॉलेज में मोदी सरकार की योजनाओं पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान भी किया जाएगा।




