March 8, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी श्रीराम सोनकर गिरफ्तार…

अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी श्रीराम सोनकर गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नशे पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वालों पर प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट सहित समस्त थाना प्रभारियों को कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 20.08.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गोबरा नवापारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम छांटा रोड की ओर से दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा बस स्टैण्ड नवापारा की ओर आ रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोबरा नवापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुए वाहन को ग्राम छांटा रोड़ पास स्थित धान खरीदी केन्द्र के सामने चिन्हांकित कर रोककर वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम श्रीराम सोनकर निवासी गोबरानवापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाये जाने से टीम के सदस्यों द्वारा शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तोवज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी श्रीराम सोनकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 120 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एच के/3217 जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 362/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- श्रीराम सोनकर पिता रामकुमार सोनकर उम्र 25 साल निवासी कसेर पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर।

कार्यवाही में परि.उ.पु.अ. प्रांशु तिवारी थाना प्रभारी गोबरानवापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि मोह. कय्यूम, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, जितेन्द्र भास्कर, आर. धनेश्वर कुर्रे, प्रवीण मौर्य, गौरीशंकर साहू तथा थाना गोबरानवापारा से प्र.आर. कोमल वर्मा  की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews