March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

भाजपा की सरकार हसदेव में 273757 पेड़ और कटवायेगी – कांग्रेस

भाजपा की सरकार हसदेव में 273757 पेड़ और कटवायेगी – कांग्रेस

भाजपा का एक पेड़ मां के नाम दिखावा दूसरी ओर जंगल काटने अनुमति दे रहे

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार हसदेव जंगल में 273757 पेड़ को और कटवाएगी। ताकि अडानी हर साल 200 लाख टन कोयला निकाल सके और राजस्थान सरकार को आपूर्ति कर सके। कांग्रेस की सरकार ने हसदेव अरण्य जंगल में सारे अनुमति को रद्द कर पर्यावरण संरक्षण एवं विविध जैव विविधता को बचाया था। केंद्र सरकार से अरण्य क्षेत्र में खनन को रद्द करने की मांग किया था। भाजपा की सरकार बनते ही अरण्य क्षेत्र में रुकी पेड़ो की कटाई को अनुमति देकर कटवाया जा रहा। पेड़ की कटाई की अनुमति मिलने से खुश राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में ट्वीट कर इसके लिये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया था।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है विपक्ष में रहते भाजपा ने हसदेव अरण्य क्षेत्र में जंगलों की कटाई का विरोध किया था और आज भाजपा सरकार की संरक्षण में हसदेव की जंगल की कटाई की जारी है और विरोध करने वाले आदिवासियों के ऊपर कानूनी कार्यवाही किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभियान चलाकर जंगल की कटाई से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। भाजपा नेताओं को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि हसदेव अरण्य के जंगलों की कटाई के पक्ष में है कि विरोध में? एक पेड़ मां के नाम लगाने वाले भाजपा नेताओं को हसदेव के 273757 पेड़ों को अपने माता-पिता के नाम में रख लेना चाहिए और उसकी रक्षा करनी चाहिए।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews