March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत आदतन आरोपी छोटू उर्फ वासुदेव निषाद को धारदार चाकू के साथ किया गया रंगे हाथ गिरफ्तार…

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत आदतन आरोपी छोटू उर्फ वासुदेव निषाद को धारदार चाकू के साथ किया गया रंगे हाथ गिरफ्तार…

आरोपी द्वारा दिनांक 02.08.2024 के 14:30 बजे थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत जैन गर्ल्स हास्टल नहर पारा के पास आने जाने वाले लोगो को गाली गुप्तार कर धक्का मुक्की कर रहा था।

पीडित अनिमेश मंडल ने आरोपी को रास्ता में आने जाने वाले लोगो के साथ गाली गुप्तार करते देख मना किया।

आरोपी को वाद विवाद करने से मना करने पर आरोपी द्वारा पीड़ित की हत्या करने की नियत से अपने पास रखे धारदार चाकू से उसके आँख के निचे वार कर घायल कर दिया।

पीडित की पत्नि के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना में किया गया था अपराध क्रमांक 613/24 धारा 296, 115(2), 109 भा०न्याय० संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थिया श्रीमती निरोधा मंडल दिनांक 02.08.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 02.08.2024 के 20:30 बजे उनके पति अधिवक्ता अनिमेश मंडल अपने बच्चें को स्कूल लेने जा रहा था उसी दौरान जैन गर्ल्स हास्टल के पास नहर पारा में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा आने जाने वाले लोगो को गाली गुप्तार कर धक्कामुक्की कर रहा था जिसें प्रार्थिया के पति अपनी मोटर सायकल को रोक कर उस अज्ञात व्यक्ति को ऐसा करने से मना किया जिस पर अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थिया के प्रति उपर हत्या करने के नियत से अपने पास रखे धारदार चाकू से उनके ऑख के नीचे मारकर चोंट पहुंचा दिया की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 613/24 धारा 296, 115(2), 109 भा०न्याय० संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू को अज्ञात आरोपी का पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा द्वारा संयुक्त टीम तैयार किया गया टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलाश कर मुखबीर एवं तकनीकी सहयोग से अज्ञात आरोपी का पहचान वासुदेव निषाद उर्फ छोटू निषाद पिता दयालू राम निषाद उम्र 26 साल निवासी नहरपार लक्ष्मी नगर थाना टिकरापारा रायपुर से कर फरार आरोपी का लगातार पता तलास कर प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपी-

वासुदेव निषाद उर्फ छोटू निषाद पिता दयालू राम निषाद उम्र 26 साल निवासी नहरपार लक्ष्मी नगर थाना टिकरापारा रायपुर छ०ग०

कार्यवाही में निरीक्षक मनोज कुमार साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, सहायक उप निरीक्षक सुशील शुक्ला, एवं थाना टिकरापारा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews