March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत पिता की हत्या के आरोप में कलयुगी पुत्र चंद्रकांत बेहुरा गिरफ्तार…

थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत पिता की हत्या के आरोप में कलयुगी पुत्र चंद्रकांत बेहुरा गिरफ्तार…

थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित किराये के मकान में मारपीट कर गला दबाकर दिया था अपने पिता की हत्या की घटना को अंजाम।

आपसी विवाद बना हत्या का कारण।

आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 166/24 धारा 103 बी.एन.एस. का अपराध है पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी गुरदीप सिंह प्रधान निवासी हीरापुर रायपुर द्वारा कबीर नगर पुलिस को सूचना दिया गया कि इसका किरायेदार चंद्रकांत बेहुरा का पिता विद्याधर बेहुरा खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ है, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में मर्ग क्र. 32/24 धारा 194 बी.एन.एस. कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही बाद मृतक की हत्या होना पाए जाने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 166/24 धारा 103 बी.एन.एस. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

हत्या की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन झा (भा.पु.से), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीर नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

चूंकि घटना के बाद से मृतक का पुत्र चंद्रकांत बेहुरा फरार था, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा संदेह के आधार पर चंद्रकांत बेहुरा की पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए, अंततः चंद्रकांत बेहुरा को पकड़ने में सफलता मिली।

पूछताछ करने पर चंद्रकांत बेहुरा द्वारा आपस में हुए विवाद को लेकर अपने पिता के साथ मारपीट कर उसका गला दबाकर हत्या करना बताया गया। जिस पर आरोपी चंद्रकांत बेहुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – चंद्रकांत बेहुरा पिता विद्याधर बेहुरा उम्र 42 वर्ष साकिन- ग्राम जयकृष्णपुर थाना निकिराई जिला केंद्रपड़ा उड़ीसा हाल पता एल आई जी 1011 वीरसावरकर नगर हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक दीपेश जायसवाल थाना प्रभारी कबीर नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. प्रेमराज बारिक, प्र.आर. अभिषेक सिंह, आर. विजय पटेल, टीकम साहू, संतोष सिन्हा, अभिषेक सिंह तथा थाना कबीर नगर से सउनि. शिवलाल रत्नाकर, प्र.आर. गिरधारी कोशले, आर. अविनाश कोसरिया एवं गजेंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews