March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

गर्लफ्रेंड को हत्या करने के नियत से चाकू मारने वाले आरोपी चरणदास गायकवाड़ गिरफ्तार…

गर्लफ्रेंड को हत्या करने के नियत से चाकू मारने वाले आरोपी चरणदास गायकवाड़ गिरफ्तार…

थाना कबीर नगर क्षेत्र के अटारी आश्रम के पास बुलाकर किया चाकू से हमला

थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 168/24 धारा 109 BNS 25,27 आर्म्स एक्ट का किया गया है अपराध पंजीबद्ध।


हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण इस प्रकार है कि थाना कबीर नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अटारी के रहने वाली पीड़िता नाबालिक को आरोपी चरणदास गायकवाड़ निवासी ग्राम सलोनी का लगभग ढाई तीन माह से बातचीत करता था पीड़िता लगभग 19 दिनो से चरणदास गायकवाड से बातचीत नहीं कर रही थी जिसके कारण चरणदास दिनांक 01.08.24 को लगभग 16:00 अटारी आश्रम के पास पीड़िता को मिलने के बहाने बुलाया था तभी पीड़िता जैसे ही अटारी आश्रम के पास चरणदास गायकवाड़ से मिलने पहुंची तभी आरोपी द्वारा तुम मुझसे बात नहीं करती हो, तुम मेरी नहीं हुई तो किसी की होने नहीं दूंगा कहकर हत्या करने के नियत से चरणदास गायकवाड अपने पास रखे चाकू से पीड़िता के छाती गला हाथ उंगली कमर पीठ में चाकू मार कर चोट पहुंचाया कि रिपोर्ट पर आरोपी चरण दास गायकवाड के विरुद्ध अपराध क्र 168/24 धारा 109 BNS 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।


प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक दीपेश जायसवाल द्वारा थाना टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी का पता तलाश घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी चरणदास गायकवाड को घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया एवं आरोपी से 01 बटनदार धारदार चाकू जप्त किया गया आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –  चरणदास गायकवाड पिता छविराम गायकवाड उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सलोनी छछानपैरी रोड थाना मुजगहन जिला रायपुर (छ. ग.)

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews