भिलाई में शिव महापुराण कथा संपन्न, दया सिंह ने किया आईजी एवं एसएसपी व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त…

हरियर एक्सप्रेस, दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में सात दिनों तक शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया गया था। समापन के बाद बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने शिव महापुराण कथा मे हर प्रकार का सहयोग देने के लिये दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग एवं एसएसपी जितेंद्र शुक्ला व एडीएसपी सुखनंदन राठौर, एडीसीपी ग्रामीण वेदवर्त सिरमौर से मुलाकात कर उनका एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।








