March 10, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

थाना मौदहापारा में एक बटनदार धारदार चाकू के साथ आरोपी अनिकेत यादव उर्फ शेरा गिरफ्तार…

थाना मौदहापारा में एक बटनदार धारदार चाकू के साथ आरोपी अनिकेत यादव उर्फ शेरा गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण मे अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस को एक और आरोपी को गिरफतार करने मे सफलता हुई।

आरोपी- अनिकेत यादव उर्फ शेरा पिता राजेश यादव 22 वर्ष साकिन विट्ठल देव मंदिर के पीछे फूल चौक पर जोरापारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर।

विवरण – दिनांक 30.07.24 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला कि थाना क्षेत्र का गुंडा बदमाश अनिकेत यादव ऊर्फ शेरा शिखर कॉम्प्लेक्स के पास अपने हाथ में लोहे का चाकू रख कर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी मौहदपारा निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में रवाना मौके पर पहुंचे जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी अनिकेत यादव ऊर्फ शेरा के कब्जे से एक लोहे का बटनदार धारदार चाकू मिला, जिसे बिना अनुमति रखना आर्म्स एक्ट के तहत अपराध होना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी का न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews