March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

माँ और धरती माँ दोनों ही हमारे जीवन के महत्वपूर्ण और अनमोल हिस्से हैं : बृजमोहन अग्रवाल

माँ और धरती माँ दोनों ही हमारे जीवन के महत्वपूर्ण और अनमोल हिस्से हैं : बृजमोहन अग्रवाल

हम सब संकल्प लें कि हम पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाएंगे उसको संरक्षित करेंगे:बृजमोहन अग्रवाल 

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। माँ और धरती माँ दोनों ही हमारे जीवन के महत्वपूर्ण और अनमोल हिस्से हैं। दोनों ही हमें जीवन देती हैं, पोषित करती हैं और हमारी सुरक्षा करती हैं। दोनों ही हमारे जीवन के आधार हैं, जिनकी हमें हमेशा कद्र करनी चाहिए।

यह बात रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को दशहरा मैदान रावणभाटा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजू सिंह ठाकुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि,

माँ वो है जो हमें जन्म देती है, हमारे हर सुख-दुःख में हमारे साथ रहती है, हमें प्यार और स्नेह देती है, और हमें जीवन में सही मार्गदर्शन करती है। माँ का प्यार निस्वार्थ और असीम होता है।

वहीं धरती माँ हमारे अस्तित्व का आधार है। यह हमें भोजन, पानी, वायु और सभी प्राकृतिक संसाधन प्रदान करती है। धरती माँ हमें जीवन के लिए आवश्यक सभी तत्व उपलब्ध कराती है और हमें सुरक्षित वातावरण देती है। इसे संरक्षित और सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है।

बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम सब पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाएंगे उसको संरक्षित करेंगे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews