थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित आरोपी का कोचिंग सेंटर जी-7 सांई वाटिका देवपुरी के पास दिनांक 20.02.2023 से 06.06.2024 तक पीडिता के साथ शादी का प्रलोभन देकर आरोपी बनाता रहा शारीरिक संबंध।
आरोपी के विरूद्ध पीडिता की रिपोर्ट पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 499/2024 धारा 376, 376(2)(एन), 506 भादवि के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 20.02.2023 से 06.06.2024 से आरोपी द्वारा पीडित के साथ शादी करने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबध बनाया की पीडिता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 499/2024 धारा 376, 376(2)(एन), 506 भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में तत्काल अवगत कराया गया।
प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे द्वारा थाना से पृथक से टीम तैयार कर प्रकरण के फरार आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र ही गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण को गंभीता लेते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किया गया व घटना से संबंधित लोगो से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया गया। घटना के बाद से फरार आरोपी के गिरफ्तारी हेतु तकनीकी सहयोग से उनके निवास स्थानों पर जाकर दबिस दिया गया सकूनत पर आरोपी के नही मिलने पर टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीरों से आरोपी के संबंध में पूछताछ कर उनके छूपने के संभावित अलग अलग स्थानों पर दबिस देकर घेराबंदी कर किया गया आरोपी को पुलिस के आने का अंदेशा होने पर भागने का प्रयास किया गया जिसे टीम के सदस्यो द्वारा बडी मस्सकत के साथ घेराबंदी कर आरोपी पकडकर थाना लेकर आये और आरोपी को अपराध क्रमांक 499/2024 धारा 376, 376(2)(एन), 506 भादवि में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी – मयंक मिश्रा पिता मुकेश मिश्रा उम्र 35 साल सा0 देवपुरी सांई वाटिका तालाब के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर छ0ग0
कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, उप निरीक्षक शशि पैकरा एवं थाना टिकरापारा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




