अवैध पशु परिवहन को बंद करने एवं गौ रक्षा की आड़ में हत्या, लूट, उगाही, मॉब लिंचिंग पूर्णतः बंद हो की मांग को लेकर मुस्लिम समाज की प्रदेश स्तरीय “महासभा” होगी जल्द…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर में मुस्लिम समाज द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे आरंग हत्याकांड में लिपापोती, बीरनपुर हत्याकांड, कवर्धा में मुस्लिमो के घरों पर बुल्डोजर कार्यवाही, तिल्दा में मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट कर जुलूस, प्रदेश की कई मस्जिदों में पथराव और गंदी सामग्री फेकना, फेसबुक और सोशल मीडिया में इस्लाम धर्म और मुस्लिम समाज के खिलाफ अभद्र अपमानजनक पोस्ट डालकर सदभाव खराब करना, पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय को टारगेट किये जाने जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा की गई और इस अन्याय और नाइंसाफी के खिलाफ प्रदेश का भाईचारा एवं सद्भाव को बचाने मुस्लिम समाज द्वारा जल्द “महासभा” के आयोजन का निर्णय बैठक में लिया गया।



