March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Politics State

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ग्रामीण सुभाष पोढ़ के घर पहुंचे, जमीन पर बैठकर किया भोजन…

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ग्रामीण सुभाष पोढ़ के घर पहुंचे, जमीन पर बैठकर किया भोजन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। ओडिशा में चुनाव प्रचार कर रहे छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को कांटाबांजी के हल्दी में जनसभा के पश्चात ग्रामीण सुभाष पोढ़ के घर पहुंचे। जहां परिवारजनों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

जिसके बाद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी और अन्य साथियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।

इस अवसर पर पारंपरिक ओड़िया व्यंजन कांदुल दाल, भाजी साग, बड़ी साग, लिया बड़ी, काखर बड़ी, दही सलाद, मिक्स सब्जी, दाल-भात, रोटी के स्वाद लिया।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, अतिथि सत्कार ओड़िया परंपरा का एक अभिन्न अंग है यहां जिस तरह से उनका स्वागत किया गया वो वास्तव में आत्मीय सुख प्रदान करने वाला है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews