November 25, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

Education State

पीएमश्री सेजेस चकरभाठा के आयुष, अर्चना एवं वंदना का चयन राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शन के लिए…

पीएमश्री सेजेस चकरभाठा के आयुष, अर्चना एवं वंदना का चयन राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शन के लिए…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं छ.ग. राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (SCERT) रायपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय विज्ञान मेला एवं मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन शासकीय उन्नत शिक्षण संस्थान (IASE), बिलासपुर में किया गया। यह आयोजन “सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार” मुख्य विषय पर केंद्रित रहा, जिसके अंतर्गत विज्ञान के सात प्रमुख आयामों—बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणित की मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच, स्वास्थ्य स्वच्छता एवं सफाई, स्वदेशी कृषि पद्धति, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान तथा आपदा प्रबंधन—सहित अन्य विधाओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए।

इस प्रतियोगिता में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), चकरभाठा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए अपना स्थान पक्का किया है। विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता (भौतिकी) श्री मनोज कुमार यादव ने जानकारी दी कि:

 0 आपदा प्रबंधन वर्ग: आयुष रजक के मॉडल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 0 अन्य मॉडल वर्ग: अर्चना सूर्यवंशी को द्वितीय स्थान हासिल हुआ।

 0 विज्ञान क्लब प्रस्तुति: विद्यालय के ‘डॉ. सी. वी. रमन विज्ञान क्लब’ ने वंदना कौशिक के नेतृत्व में प्रथम स्थान अर्जित किया।

उल्लेखनीय है कि ये सभी मॉडल एवं प्रस्तुतियां वरिष्ठ व्याख्याता श्री मनोज कुमार यादव के मार्गदर्शन में तैयार की गई थीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आयुष, अर्चना और वंदना का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री विकास नायक राय सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!