धान खरीदी केंद्र में खुले में रखा धान भीगने से शासन प्रशासन पर उठे सवाल, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी…
हरियर एक्सप्रेस, राजनांदगांव। छुरिया जनपद क्षेत्र के नेशनल हाईवे से लगा गांव सड़क चिरचारी सोसाइटी बारिश और अव्यवस्थाओं के बीच धान की सुरक्षा पर सवालिया निशान, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठ रही उंगलियां

धान खरीदी केंद्रों में किसानों से खरीदे गए धान की समुचित सुरक्षा नहीं होने का मामला सामने आने से शासन – प्रशासन की व्यवस्थाओ पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। खरीदी केंद्र में रखा धान बारिश के पानी से भीगने की स्थिति ने धान की सुरक्षा और रखरखाव की तैयारियों की पोल खोल दी है।
सोसाइटी में शुरुआती धान खरीदी कम हुआ है। बेकार मौसम बारिश से धान खरीदी केंद्र में रखे धान को बचाव के लिए शासन – प्रशासन की ओर से सुरक्षा इंतजाम है फिर भी सड़क चिरचारी धान खरीदी केंद्र में किसानों से तौल कर रखा धान बारिश से भीग रहा है रखे धान को आधा अधूरा तिरपाल पीछे की ओर ढका गया है पूरी तरह धान को तिरपाल से ढका नहीं गया है आधा अधूरा धान को ढके तिरपाल का पानी नीचे धान की बोरियो में झड़ने से धान भीग रहा है। जान बुझ कर भीगे धान को नुकसान बताकर फायदा लेना चाहते हैं किसानों से तौल कर रखे धान को बारिश से बचाने आधा अधूरा तिरपाल ढकने की लापरवाही किया जा रहा है पूरी तरह धान के कट्टे नहीं ढकने के कारण बारिश पानी से धान खरीदी केंद्र सड़क चिरचारी में रखे धान भीग रहा है। सुरक्षा और रखरखाव की तैयारियों की पोल खोल दी है एक ओर शासन द्वारा किसानों की उपज खरीदने लिए धान खरीदी की व्यवस्था की जाती है, वहीं दूसरी ओर खरीदे गए धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होना चिंता का विषय है। किसानों को अपनी फसल तैयार करने में महीनों की मेहनत और लागत लगती है। ऐसे में यदि खरीदी केंद्रों में धान भीगता है, तो इसका सीधा असर उसकी गुणवत्ता पर पड़ सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब धान खरीदी केंद्रों में बारिश के मौसम और अचानक होने वाली बारिश से बचाव के लिए पहले से व्यवस्था की जानी चाहिए, तो फिर धान को सुरक्षित रखने के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए? क्या जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है? क्या धान को ढकने के लिए पर्याप्त तिरपाल और सुरक्षित भंडारण सामग्री की व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी?

उठ रहे हैं कई सवाल खरीदी केंद्र में धान को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी किसकी है? बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त तिरपाल की व्यवस्था क्यों नही की गई? धान भीगने से होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई कौन करेगा? क्या संबंधित अधिकारियों द्वारा समय – समय पर निरीक्षण किया गया? लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी? अब आवश्यकता है कि शासन – प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करे। साथ ही भीगे हुए धान की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दुबारा निर्मित न हो, इसके लिए ठोस व्यवस्था की जाए। किसानों की मेहनत और सरकारी खरीदी व्यवस्था की विश्वसनीयता दोनों दांव पर है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हैं या फिर किसानों की यह समस्या भी कागजों तक ही सीमित रह जाएगी।



