शादी विवाद के बाद युवक की मौत, प्रेमिका गिरफ्तार कर जेल भेजी गई…

हरियर एक्सप्रेस, बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में हुए आत्मदाह मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय युवती आकांक्षा सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मृतक 22 वर्षीय विकास गुप्ता का आकांक्षा के साथ प्रेम संबंध था।
पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को दोनों कोनी क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे, जहां शादी को लेकर हुए विवाद के बाद विकास ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने पर उसे 1 फरवरी 2026 को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच में सामने आए तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आकांक्षा सिदार के खिलाफ कथित प्रताड़ना के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत कार्रवाई की और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।



